महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवाददाता। राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों ने पुर्नवास की मांग उठाई है। अलीपुरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को मांग पत्र भेजा है। इस दिनों राजमार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि का अधिग्रहण के बाद किसान भूमि के साथ मकान आदि के मुआवजा की मांग उठा रहे है। सोमवार को अलीपुरा गांव के दशरथ, अर्जुन, महेश, देवीदीन सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए ज्ञापन में कहा कि भूमि अधिग्रहण के बाद वह बेरोजगार हो गए है। सड़क किनारे दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे अब रोजगार छिन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान आदि भी अधिग्रहीत भूमि में आ गए है। जिससे आने वाले दिनों में बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.