वाराणसी, जून 8 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। कल्लीपुर गांव में सोमवार सुबह भूमि अधिग्रहण योजना का ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने ग्राम प्रधान के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान और महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने संबंधित जानकारी समय से सार्वजनिक न करने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकारी योजना के तहत वीडीए उनकी जमीन अधिग्रहित कर रहा है। योजना के पहले चरण में लगभग 150 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। उनका आरोप है कि समय रहते अधिग्रहण की जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण से वे भूमिहीन हो जाएंगे। उनकी आजीविका के रास्ते बंद हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि उनकी सहमति बिना भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। जिला प्रशासन पारदर्शिता बरतते...