भूमि अधिग्रहण का सर्वे एक महीने और चलेगा
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। जिले में इनर रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में कराए जाने वाले कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण का सर्वे कार्य एक महीने और चलेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जमीनों का अधिग्रहण किए जाने संबंधित सर्वे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द ही भेजने का निर्देश दिया है। जिससे कि बजट का प्रावधान करके योजना पर कार्य प्रारंभ किया जा सके। दूसरे चरण में एलाइनमेंट को मंत्रालय की ओर से तीन महीने पहले स्वीकृति दी गई थी। जिसमें सोरांव से लेकर करछना के बीच 41.662 किमी के क्षेत्र में 41 गांवों के बीच कार्य कराया जाना है। इसके अंतर्गत गंगा व यमुना पर दो ब्रिज, चार फ्लाईओवर, तीन रेलवे ओवर ब्रिज व 120 भूमिगत छोटी पुलिया का निर्माण होना है। स्वीकृति के बाद एनएचएआई प्रयागराज की ओर से पिछले एक महीने से जमीन अधिग्रहण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.