बुलंदशहर, मार्च 13 -- सौंदा हबीबपुर गांव निवासी ग्रामीण ने 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर निवासी देशराज सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि बुधवार शाम वह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि तभी राजू सोलंकी वहां आया और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने डरते हुए 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़ित और उनके भतीजे प्रशांत पर हमला कर दिया। साथ ही फायरिंग भी की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, राजू सोलंकी ने एसएसपी को शिकायत देकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी नि...