बुलंदशहर, मार्च 12 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं और कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व संगठन के जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे खुर्जा और शिकारपुर तहसील के कई गांवों की जमीन प्रभावित हो रही है। किसानों की मांग है कि भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट 20 प्रतिशत बढ़ाया जाए और बुलंदशहर-शिकारपुर तथा खुर्जा-अलीगढ़ मार्गों पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता दिया जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने इस संबंध में उनके साथ कोई बैठक नहीं की। इस दौ...