भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध
जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर। करंजाकला ब्लाक क्षेत्र के चौंदीगहना, भकुरा, चकवा, आरा एवं दुधौरा गांव के ग्रामीणों ने प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुनील यादव को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण रोकने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि अधिग्रहित होने से लगभग 15 हजार की आबादी के सामने बेरोजगारी, भूमिहीनता और पलायन का संकट खड़ा हो जाएगा। उनका आरोप है कि बिना किसानों की सहमति के प्रशासन द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जबकि अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र नगर पालिका सीमा के करीब है और भविष्य में शहरी क्षेत्र में शामिल हो सकता है। ऐसे में उद्योग स्थापित होने से प्रदूषण बढ़ेगा तथा लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.