भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में समन्वय से लाएं तेजी : मो जावेद
रांची, जुलाई 27 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, न्यायालयों में लंबित वाद एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित विभिन्न विभागों की पथ निर्माण एवं चौड़ीकरण योजनाओं, नामकुम बस पड़ाव निर्माण, पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण समेत अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित भू-अर्जन, भूमि हस्तांतरण तथा रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का त्वरित एवं सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.