गंगापार, जुलाई 1 -- प्रदेश की महत्वाकांक्षी विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। यूपीडा की टीम ने हंडिया और फूलपुर तहसील के प्रभावित गांवों में पहुंचकर भूमि का चिह्नांकन शुरू किया तो वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती कर रहे किसानों के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई। खेतों पर खिंचती चिह्नांकन की लकीरों ने ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ा दी है। किसी को अपनी उपजाऊ जमीन खोने का डर सता रहा है तो कोई अपने आशियाने के उजड़ने की आशंका से परेशान है। हालांकि यहां के किसान एक्सप्रेस वे से आशान्वित भी हैं। फूलपुर तहसील के आटा, वीरकाजी, पूरेसूदी, परासिनपुर एवं हण्डिया तहसील के भरौटी, अजेहरा और हैबतपुर समेत कई गांव प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे की जद में हैं। गांवों में जैसे ही अधिकारियों ने जमीन का सर्वे और चिन्हांकन शुरू किया, लोगों...