काशीपुर, मार्च 16 -- बाजपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने पर आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की गई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान 20 ग्रामों की भूमि से संबंधित लंबित मामलों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि बाजपुर तहसील के अंतर्गत इन गांवों में हजारों पीड़ित परिवार वर्षों से भूमि अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाकियू ने मांग की है कि इन जमीनों को तत्काल संक्रमणीय भूमिधरी में दर्ज कर किसानों को मालिकाना हक दिया जाए। इसके साथ ही किसानों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तर...