कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ। भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों और भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रविवार को जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नजूल, निष्क्रांत, सीलिंग, शत्रु संपत्ति, वक्फ, भूदान तथा ग्राम समाज की सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हुए हैं। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि भू माफियाओं ने फर्जी आवंटन, फर्जी विनिमय और कूटरचित अभिलेखों के जरिए सरकारी भूमि पर कालोनियां विकसित कर डेमोग्राफी परिवर्तन की स्थिति पैदा कर दी है। मोर्चा ने प्रदेश स्तर पर एसट...