बुलंदशहर, जून 25 -- बुलंदशहर में भूमि के अंश निर्धारण से संबंधित लंबित और त्रुटिपूर्ण मामलों के निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रत्येक राजस्व गांव में खुली बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें खाता-खतौनी में अंश निर्धारण और त्रुटियों के संशोधन की कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेशों के अनुसार, प्रत्येक राजस्व गांव में लेखपाल, भूमि प्रबंधक समिति और संबंधित खातेदारों व सह-खातेदारों की बैठकें होंगी। ग्रामीणों को भूमि क्रय-विक्रय संबंधी बैनामा, सक्षम न्यायालय के आदेश या अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भूमि अंश निर्धारण मामलों के निबटारे को चलेगा विशेष अभियानअभियान की प्रक्रिया अभियान के दौरान, लेखपाल दो अलग-अलग सूचियां त...