भूमिहीन लोगों को बसगीत पर्चा आवंटित करने की मांग
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- मंझौल। पबड़ा ग्राम पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी ने छह अक्टूबर को डीएम बेगूसराय को पत्र लिखकर भूमिहीन व्यक्तियों को बासगीत पर्चा आवंटित करवाने की मांग की है। भेजे गए पत्र में मुखिया ने बताया है कि ग्राम पंचायत पबड़ा में कुछ व्यक्ति भूमिहीन है जो वॉटरवेज बांध पर, बांध के किनारे तथा इधर-उधर झुग्गी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं। भूमि के अभाव में कई व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास लौट गया है। भूमि के अभाव में इन व्यक्तियों को सरकार के आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुखिया ने अपने पंचायत से कुल 21 लोगों का नाम की सूची डीएम के यहां भेज कर उन्हें बासगीत पर्चा आवंटित करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.