भूमिहीन परिवार के बीच जमीन का पर्चा वितरण में अनियमितता
सीवान, अगस्त 2 -- दरौंदा। बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरण करने का अभियान चल रहा है। विगत 25 जुलाई को 7 भूमिहीन परिवार के बीच सीओ वेदप्रकाश नारायण ने पर्चा वितरित किया। इधर बसेरा 2 योजना के तहत भूमिहीन परिवार के चयन में व्यापक अनियमितता की शिकायत अनुमंडल कार्यालय को मिली। शिकायत मिलने के बाद डीसीएलआर महाराजगंज अमन आनन्द ने शनिवार को छेरही व हड़सर पंचायत में जांच की। जांच के दौरान उन्होंने कहा कि बसेरा 2 योजना का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवार को स्थायी आवास योग्य भूमि उपलब्ध कराना है। दरौंदा प्रखंड में भूमिहीन परिवार के चयन में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिसे लेकर जांच की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितता भी पाई गई है। दरौंदा प्रखंड के सभी लाभार्थियों की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.