बगहा, जुलाई 25 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड सभागार में शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीन एवं पात्र परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर लाभुकों के चेहरों पर वर्षों का इंतजार खत्म होने की खुशी साफ झलक रही थी। पर्चा मिलने के बाद कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का यादगार दिन बताया।कार्यक्रम में बीडीओ शशिभूषण कुमार, अंचलाधिकारी विक्रम सिंह ने चयनित लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर भूमिहीन परिवार को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है।ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना घर बनाकर स्थायी रूप से रह सकें।उन्होंने यह भी पढ़ें- Madhubani News: 16 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का बंदोबस्त पर्चा बताया कि योगापट्टी अंचल से कुल 9 ल...