भूमिहीनों को मालिकाना हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : बेहड़
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को खुरपिया में भूमिहीन परिवारों के क्रमिक अनशन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को उनका वैधानिक अधिकार और मालिकाना हक दिलाना उनकी प्राथमिकता है। धरनास्थल पर पहुंचे विधायक बेहड़ ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा से लेकर शासन तक कई बार उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमिहीन परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर भी इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बेहड़ ने कहा कि जब तक पात्र भूमिहीन परिवारों को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खुरपिया में भूमिहीनों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.