जहानाबाद, अप्रैल 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता । प्रखंड के बगबार स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को बिहार प्रांतीय खेतिहार मजदूर यूनियन से संबंधित महिला मजदूर की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता खुर्शीद आलम की। बैठक पर्वेक्षक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद पासवान की देख रेख में शुरू हुआ। जिसमें बिहार प्रांतीय खेतिहार मजदूर यूनियन की मखदुमपुर अंचल सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी मजदूरों को जॉब कार्ड बनाने, भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने और बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये बुलाडोजर मशीन से घर उजाड़ना पर रोक लगे एवं बीवी राम जी विधेयक बिल वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में अरशर्दी खातून, आपसना खातून, माधुरी देवी, लिली खातून, जमीला बानो आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.