गिरडीह, जून 30 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के बरोटांड़ गांव में फारवर्ड ब्लाक की एक बैठक ग्रामीणों के साथ हुई। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उसका निदान नहीं होने को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। गांव में राशन-पानी की समस्या गंभीर है। गांव में सड़क नहीं है। गांव के अधिकांश परिवारों के पास जमीन नहीं है। यहां तक कि पीएम या अबुआ आवास पास होने पर भी उसे बनाने लायक जमीन भी कई परिवारों के पास नहीं है। यादव ने ऐसे कई परिवारों के घरों का भी जायजा लिया जो काफी जर्जर होने पर भी उसी में रहने को विवश हैं। राजेश यादव ने कहा कि दलितों की बड़ी आबादी आज भी भूमिहीन अवस्था में जीवन गुजारने को विवश है। बावजूद इसके केंद्र अथवा झारखंड सरकार ने भूमिहीन परिवारों को जमीन का पट्टा देन...