बेगुसराय, जुलाई 15 -- बलिया, एक संवाददाता। डंडारी प्रखंड की तेतरी पंचायत के मोहनपुर मुसहरी में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यता अभियान में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में महादलित सदस्य बने। अभियान में भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, रामकुमार तांती प्रखंड सचिव संजय ठाकुर शामिल हुए। जिला सचिव ने कहा भाजपाई सरकार ने जमीन, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का वादा चुनाव में किया लेकिन चुनाव के बाद सरकार उल्टे वर्षो से सरकारी जमीन पर बसे गरीब दलित लोगों के घर पर बुलडोजर चलवा कर हजारों परिवार को बेघर कर दिया है। महंगाई से लोग परेशान हैं। मौके पर रामसकल सदा, अरूण सदा, सिघो सदा, कुसुम देवी, भुखली देवी, संजुला देवी, बबीता देवी, बसंती देवी सहित कई लोगों ने खेग्रामस की सदस्यता ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...