भूमिहार ब्राह्मण शब्द पर बिहार सरकार ने लगाई रोक, डिप्टी सीएम से ही भिड़ गए भाजपा के दो विधायक
पटना, जुलाई 24 -- बिहार में भूमिहार ब्राह्मण विवाद ने एक बार फिर सियासी तूल पकड़ लिया है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि भूमिहार जाति को सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ भूमिहार ही लिखा जाएगा। भूमिहार ब्राह्मण शब्द पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इससे शुक्रवार को सदन में गहमागहमी का माहौल नजर आया। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भूमिहार जाति को भूमिहार ब्राह्मण लिखने से साफ इनकार कर दिया। इस पर भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा उन पर भड़क गए, जबकि पार्टी के एक और एमएलए विशाल प्रशांत ने भूमिहारों को अनुसूचित जाति यानी दलित वर्ग में डालने की मांग कर दी।जीवेश मिश्रा ने भूमिहार ब्राह्मण लिखने की मांग की बिहार विधानसभा में शुक्रवार को प्रथम पाली के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.