पटना, अगस्त 16 -- भूमिहार-ब्राह्मण महाबैठकी रविवार को रवींद्र भवन में हुई। महाबैठकी में बिहार के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार, युवाओं की भागीदारी, आर्थिक सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लिए 'भू कनेक्ट एप का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार, एप के माध्यम से समाज के लोगों को आपसी संपर्क, संवाद और सहयोग के लिए एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराने की पहल की गई है। भूमिहार बैठकी गांधी मैदान के संस्थापक अंकित चांद्रायण ने कहा कि भूमिहार बैठकी समाज के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने डब्ल्यूएस में उम्र सीमा में छूट, भूमिहारों को ब्राह्मण से अलग करने की कथित कोशिश और यूज...