समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर पंचायत में भूमिहार ब्राह्मण शाखा की बैठक हुयी। इसकी अध्यक्षता राम विनोद ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर इस जाति के साथ छल करने का आरोप लगाते हुये कहा कि 2011 के जनगणना में साजिश के तहत भूमिहार ब्राह्मण की जगह सिर्फ भूमिहार ही अंकित किया गया। इसका भूमिहार ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करता है। समाज में सरकार के इस कदम से काफी असंतोष है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सरकारी अभिलेखों व कार्यालयों में हमारी मूल पहचान भूमिहार ब्राह्मण ही है इसे यथावत संरक्षित रखा जाये। ताकि समाज की ऐतिहासिक अस्मिता की रक्षा हो सके। बैठक में अशोक कुमार ठाकुर, दिनेश प्रसाद ठाकुर, राम पुकार ठाकुर, रमन कुमार, शंकर ठाकुर, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार ठाकुर, रं...