मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज कराने के दौरान जाति के कॉलम में बड़ा बदलाव किया है। अब बिहार भूमि पोर्टल पर भूमिहारों को लेकर उनकी जाति भूमिहार ब्राह्मण दर्ज की जाएगी। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन देते समय इसकी सुविधा अब मिलने लगेगी। इसके साथ ही अब इससे संबंधित चले आ रहे विवाद और प्रदर्शनों के दौर के थमने की बात कही जा रही है।इसकी जानकारी बिहार सरकार के विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री ने राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय सचिव केशव मिंटू को पत्र जारी कर दी है। केशव ने बताया कि ओएसडी के भेजे गए पत्र के अनुसार पोर्टल में जाति वाले कॉलम में अपेक्षित सुधार कर दिया गया है। अब भूमिहार जाति से आने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन करते समय अपनी जाति भूमिहार ब्राह्मण ही अंकित करेगा। कहा कि परिषद ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.