बांका, मई 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज के परमानंदपुर पंचायत स्थित भूमिहारा गांव के वार्ड संख्या 9 में विगत एक वर्ष से अधिक समय से नल से जल नहीं निकलने से आक्रोशित ग्रामीणों का आखिरकार गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार एवं विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पेयजल के लिए भूमिहारा गांव में लोगों ने किया प्रदर्शनग्रामीणों की मांग प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना नल - जल योजना क्षेत्र के 19 पंचायतों के विभिन्न गांवों में धरातल पर सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही है। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से भूमिहारा के वार्ड नौ में पेयजलापूर्ति बाधित है।‌ विभाग को कहने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को कहने पर भी कोई असर नहीं हुआ तो आक्...