मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मीरापुर। श्री शीतला माता (बबरे वाली)मंदिर पर चल रहे मेले के दौरान शीतला अष्टमी को छोटी भुमिया भराई वाली माता पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ यहाँ प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगी। यहां प्रसाद चढ़ाने की विशेष मान्यता है। कस्बे की छोटी भुमिया भराई वाली माता के मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह 5 बजे से ही जुटनी शुरू हो गयी थी। श्री शीतला माता (बबरे वाली) के दर्शन से पूर्व रसूलपुर गढ़ी स्थित छोटी भुमिया भराई वाली माता के दर्शन करने और यहां प्रसाद चढ़ाने की मान्यता है। जिसके चलते शीतला सप्तमी व शीतला अष्टमी को यहाँ भारी भीड़ होती है। बुधवार को बड़ी संख्या में दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ यहां दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। यहां की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.