भूमिया पुल पर ट्रांसफार्मर फुंका, कई घंटे गुल रही बत्ती
मेरठ, जून 23 -- मेरठ। मंगलवार दोपहर भूमिया पुल एवं ओडियन सिनेमा के बीच रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रहने और रात आठ बजे तक भी ट्रांसफार्मर नहीं आने पर लोगों ने हंगामा किया। बाद में हिन्दुस्तान के माध्यम से मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा को जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत अस्थाई ट्रांसफार्मर की उपलब्धता कराने एवं बिजली सुचारू कराने के निर्देश दिए। गिरीश भारद्वाज ने बताया कि भूमिया पुल एवं ओडियन सिनेमा के बीच रखा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण पूरे इलाके में दोपहर में दो बजे से गुल है। कर्मचारियों से बात की तो ट्रांसफार्मर ठीक करके जल्द बिजली चालू करने की बात कहते रहे। रात आठ बजे भी आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। हरिनगर, भगवतपुरा, गौतमनगर, गणेशपुरी, होरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.