नैनीताल, मार्च 1 -- भवाली। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल को सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने कांडपाल के शैक्षिक व प्रशासनिक योगदान की सराहना कर उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय को नई पहचान मिली। कांडपाल ने सहयोग के लिए विद्यालय परिवार व क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता हीरा आगरी ने किया। समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.