फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर। खागा नौबस्ता मार्ग के भूमि पूजन पर अधिकारियों के आमंत्रण पर पहुंचीं भाजपा और सपा विधायक आपस में ही भिड़ गईं। भाजपा की खागा विधायक कृष्णा पासवान ने अपनी विधानसभा बता कर हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या को साथ में बैठकर पूजा करने से मना दिया। दोनों में वाद विवाद शुरू हो गया। यह देख अधिकारी भी सकते में आ गए। अधिकारी हाथ जोड़े खड़े रहे। सपा विधायक अपना अपमान बता मौके से चली गईं। इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सालों से खस्ताहाल खागा नौबस्ता मार्ग का निर्माण शुरू होना है। मंगलवार को खागा कस्बे में भूमि पूजन था। 13 किमी लंबे मार्ग इस मार्ग का आधा हिस्सा खागा विधानसभा में और आधा हुसैनगंज क्षेत्र में आता है। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.