कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- चायल तहसील के अरई सुमेरपुर गांव में दबंग एक व्यक्ति की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित तहसील से जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुन नहीं रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने इस भूमि पर आठ लाख का लोन भी ले रखा है। अरई सुमेरपुर निवासी शाहिद अली पुत्र तहरी उद्दीन ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी गांव में भूमिधरी भूमि है। गांव के ही दबंग उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस भूमि का वाद न्यायालय में लंबित चल रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक पहुंच का लाभ उठाकर दबंग जबरन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसने इस भूमि पर आठ लाख का लोन ले रखा है। भूमि पर यदि कब्जा हो जाएगा तो वह लोन भी नहीं भर पाएगा। इसके अलावा वह लंबे समय से इस भूमि पर काबिज रहा है। इसके बावजूद उसको दबंग जबरन बेदखल करने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.