कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम की आबिदा बेगम पत्नी स्व. साहिद हुसैन ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उसकी विजिया चौराहा के समीप भूमिधरी भूमि है। इस भूमि पर गांव के ही दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं। बताया कि वह सालों से भूमि पर काबिज थी, लेकिन साजिश के तहत अब उसको बेदखल किया जा रहा है। मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि जांच के लिए टीम बनाई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.