प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- रानीगंज। राजस्व और पुलिस कर्मियों पर भूमिधरी जमीन से कब्जा हटवाने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत सीओ रानीगंज से कर कार्रवाई की मांग की गई है। रानीगंज तहसील क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव राम सिंह पुत्र भुल्लन यादव ने बताया कि उसका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। सोमवार शाम तहसीलदार रानीगंज राजस्व निरीक्षक व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल पर उसके कब्जे को हटवा दिया। वहीं तहसीलदार रानीगंज अंकित सिंह ने बताया कि राजस्व पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सहमति के आधार पर रस्सी लगवा कर जमीन का बंटवारा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...