भूमिधरी जमीन पर जबरन इंटरलाकिंग बिछाने का आरोप
भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर बुधवार को पहुंचे सुरियावां थाना क्षेत्र के नजरपुर निवासी आयुष कुमार मौर्य ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपकर भूमिधरी जमीन पर जबरन इंटरलाकिंग बिछाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते बिना अनुमति उनकी भूमिधरी जमीन पर जबरन इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना पूरी तरह गलत है।बताया कि निर्माण कार्य का विरोध करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं, जिससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.