भागलपुर, फरवरी 23 -- कॉलेज के लिए भूमि देनेवाले की भावना आज की परिस्थिति में सर्वश्रेष्ठ है। उन दिनों में भूमि दान कर शिक्षा का अलख जगाना उनकी महानता का द्योतक है। उक्त बातें एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने मोद नारायण महाविद्यालय अंबा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर संस्थापक स्व. मोद नारायण सिंह, उनकी पुत्रवधू स्व. पार्वती देवी एवं भूमि दान दाता स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। एमएलसी ने कहा कि अनुदान के बदले शिक्षकों को वेतन देने की निहायत जरुरत है। क्षेत्रीय विधायक प्रो. डॉ. ललित नारायण मंडल ने कहा कि अपना सर्वस्व न्यौछावर कर शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी ऊंची सोच की ओर इंगित करता है। कार्यक्रम को एमएलसी एनके यादव ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.