देहरादून, जून 10 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से प्रभावित सड़कों का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर वार्ड, सालावाला और दून विहार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम निकट है, ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। यह भी पढ़ें- भूमिगत बिजली ल...