प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। शहर में भूमिगत बिजली केबलों में आने वाली खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग अब अपनी फाल्ट लोकेटर मशीन खरीदेगा। अभी तक विभाग को निजी एजेंसियों से मशीन किराए पर लेनी पड़ती थी, जिससे मरम्मत कार्य में कई घंटों का विलंब हो जाता था। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाकुम्भ 2025 से पहले शहर के कई हिस्सों में भूमिगत एचटी केबल बिछाया गया। हालांकि भूमिगत केबल में खराबी आने पर उसकी सटीक लोकेशन खोजने में समय लग जाता है, जिससे लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, फाल्ट लोकेटर मशीन से 11 केवी और 33 केवी भूमिगत केबल में आने वाली गड़बड़ी की सटीक जगह तुरंत चिह्नित की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.