चंदौली, मार्च 12 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के चौरहट गांव के गुलाब बाड़ी गली वाली बस्ती में वर्षों पूर्व बिछी जलनिगम की भूमिगत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पीने के लिए जहां पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, वहीं पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही गलियों में पानी का बहाव शुरू हो जा रहा है। जिससे गली में कीचड़ होने की वजह से रमजान के महीने में नमाजियों, रोजेदारों और मोहल्ले वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जलनिगम विभाग के अधिकारियों सहित पोर्टल पर कई बार शिकायत की। उसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या की सुनवाई नहीं होने से मोहल्ले के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।चौरहट गांव के गुलाब बाड़ी वाली बस्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.