गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय के नजदीक गांडेय विस क्षेत्र के पपरवाटांड़ दलित टोला के लोग पेयजल संकट से इतना त्रस्त हैं कि वे जान जोखिम में डालकर बंद एवं जर्जर पड़े भूमिगत खदान से पानी लेने को विवश हैं। लगातार आवाज उठाए जाने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिए जा रहे दूसरे चानक का पानी भी उनके खाने-पीने के काम नहीं आ रहा है। उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने वहां का दौरा करने के उपरांत कही। उनके साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया सिंह भी मौजूद थे। यादव ने कहा कि इस जगह लगभग 50 घरों को पेयजल की किल्लत हो रही है। प्रशासन इस ज्वलंत समस्या का संज्ञान लेकर इसका समाधान करे, अन्यथा बाध्य होकर पीड़ित परिवार के लोगों के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.