धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सीएसआईआर केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान धनबाद ने रॉक मेकैनिक्स और न्यूमेरिकल मॉडलिंग के सिद्धांत एवं प्रायोगिक पहलू (रॉकनॉम-2026) पर पांच दिवसीय कार्यकारी विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य भूमिगत खनन में सुरक्षा, स्थिरता और वैज्ञानिक खदान डिज़ाइन को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि मुरलीधर बिड़ारी, उपमहानिदेशक (केंद्रीय क्षेत्र), खान सुरक्षा महानिदेशालय उपस्थित थे। मौके पर प्रो. डीडी मिश्रा, अध्यक्ष, अनुसंधान परिषद, सिंफर और पूर्व निदेशक सीएमआरआई प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, देशभर के खनन पेशेवर समारोह में उपस्थित थे। डॉ प्रभात कुमार मंडल, वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि यह विशेष कार्यकारी विकास कार्यक्रम भूमिगत खनन के लिए मूलभूत रॉक मेकैनिक्स को उन्नत न्यूमेर...