कानपुर, जनवरी 7 -- किदवई नगर पुलिस ने बीएसएनएल की भूमिगत आप्टिकल फाइबर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के फरार चल रहे आरोपित पश्चिम दिल्ली के सरताज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आठ अक्टूबर 2025 को बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी में गिरोह के सरगना लाला उर्फ शमशेर, बिहार के अररिया निवासी इसराइल, दिल्ली के अरमान, मो.रिहान, मो. साबिर और फतेहपुर के औंग निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, जबकि सरताज फरार चल रहा था। उसकी तलाश में लगी टीम को उसके पश्चिमी दिल्ली स्थित घर पर होने की जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.