वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी। भूमिगत केबल लगाने का काम कार्य और आरएमयू चालू करने के लिए गुरुवार को शटडाउन लिया जाएगा। इसके लिए कोइलहवा और शिवपुर उपकेंद्र से जुड़ी कॉलोनी-1, कादीपुर, नार्मल स्कूल और मेहतानगर फीडर से सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। पैनल हटाने के लिए उदयपुर उपकेंद्र से सभी फीडर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे। उधर, काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तथा पांडेपुर से रिंगरोड तक चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल और लाइन को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए 25 जून को पांडेयपुर उपकेंद्र का पहड़िया, लालपुर फीडर और दौलतपुर उपकेंद्र का कुंती विहार, रामरेपुर, प्रेमचंद्र फीडर सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- 25 जून को कई फीडर से गुल रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- शाम पांच बजे से दो बजे रात्रि तक बिजली रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- 2...