वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नदेसर पुलिस चौकी के पास गुरुवार रात भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया। इससे चौकाघाट उपकेंद्र के तीन फीडरों से तीन से चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझन पड़ा। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे भूमिगत केबल में फॉल्ट से मेन सप्लाई बाधित हो गई। थोड़ी देर बाद विद्यापीठ उपकेंद्र से जोड़कर सभी फीडर चालू किये गए। दूसरे दिन शुक्रवार को केबल मरम्मत के लिए बारी-बारी से तीनों फीडरों का शटडाउन लिया गया। इससे करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं, हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण चौकाघाट उपकेंद्र का रमाकांत फीडर सुबह 2 घंटे बंद रहा। उधर भेलूपुर डिविजन के गोदौलिया उपकेंद्र के चार फीडर से सुबह 7 से 8:30 बजे तक सप्लाई बाधित रही। भिखारीपुर उपकेंद्र से आई मेन सप्लाई से आपूर्ति बंद होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.