बिजनौर, मई 19 -- नहटौर। सड़क का चौड़ीकरण होने के दौरान भूमिगत विद्युत केबल जेसीबी मशीन से कट जाने पर लगभग आधा दर्जन मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी।विभाग द्वारा उक्त मोहल्लों की सप्लाई दूसरे फीडर से अस्थाई जोड़कर शुरू की है। नहटौर धामपुर मार्ग पर सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए सड़क की खुदाई के दौरान नहटौर के मोहल्ला ईदगाह के जोशियान के बीच भूमिगत विद्युत केबल कट जाने पर मोहल्ला जोशियान, ईदगाह मोलवियान, जामा मस्जिद, अफगानान, नई बस्ती ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग ने उक्त मोहल्लों की आपूर्ति फीडर दो से वैकल्पिक व्यवस्था करके लाइन चालू कर दी थी। यह भी पढ़ें- ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग बेहाल भीषण गर्मी बढ़ते हुए। लाइन पर ओवरलोडिंग होने के कारण नगर में विद्युत लाइनों में फाल्ट होने क...