धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद सांसद ढुलू महतो की ओर से लोकसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि धनबाद-बोकारो खंड के सोनारडीह और गोशाला क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की योजना पूर्व में स्वीकृत थी, लेकिन केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) की रिपोर्ट में क्षेत्र में भूमिगत आग के कारण इसे डी-स्कोप कर दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि उक्त क्षेत्र फायर जोन में आने के कारण आरओबी सहित लगभग 1.5 किलोमीटर का खंड विकसित नहीं किया जा सका। हालांकि वैकल्पिक समाधान के लिए नए एलाइनमेंट पर कार्य करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। कोयला मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि आग प्रभावित क्षेत्र के बाहर नए एलाइनमेंट का चयन किया जाए। इसके लिए डीजीएमएस से आग प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.