भूमिका ने स्वर्ण, जया ने जीता रजत पदक
बागेश्वर, सितम्बर 30 -- बागेश्वर। हल्द्वानी में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित स्कूल स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर की दो युवा महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। गड़िया बॉक्सिंग क्लब बागेश्वर की खिलाड़ी भूमिका बसेड़ा ने 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जया कोरंगा ने 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों तथा गड़िया बॉक्सिंग क्लब के प्रशिक्षक उमेश सिंह गड़िया ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया गया। यह भी पढ़ें- चार महिला बॉक्सर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता को चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.