अल्मोड़ा, मार्च 5 -- रानीखेत। यहां चिलियानौला स्थित बीयरशिवा स्कूल के छठी कक्षा के छात्र अविराज उपाध्याय तथा नौवीं की छात्रा भूमिका जोशी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिक्षकों ने कहा कि दोनों ने लगन और निष्ठा तथा कठिन परिश्रम से परीक्षा पास की है। इधर विद्यालय के प्रबंधक तिलकराज तलवार, निरुपेंद्र तलवार, अकादमिक निदेशक प्रीति पांडे, कॉर्डिनेटर प्रियंका सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.