कानपुर, दिसम्बर 4 -- कल्याणपुर, संवाददाता। वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर भूमाफिया और उसके साथियों ने 52 लाख की रकम हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष बाद कल्याणपुर पुलिस ने कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आजमगढ़ के निजामाबाद रघुनाथपुर निवासी अतुल तिवारी के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व वीएसीएल की आजमगढ़ ब्रांच ऑफिस के एजेंट राजन मिश्रा से मुलाकात हुई थी। राजन ने बताया कि कंपनी रियल एस्टेट का काम करती है। जिसमें रुपए जमा करने पर पांच वर्षों में रकम दुगनी होने की बात कही। पूरी स्कीम समझने के बाद उन्होंने अपना व कई रिश्तेदारों से लेकर 52 लाख रुपये लेकर कंपनी में निवेश कर दिया। आरोप है कि पांच वर्ष पूरा होने पर जब वह भुगतान के लिए ब्रांच ऑफिस पहुंचे तो कंपनी वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.