भूमाफियाओं पर योगी की सख्ती, जेल भेजने के निर्देश
गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 250 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जमीन कब्जे की शिकायतों को लेकर योगी काफी सख्त दिखे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि भूमाफियाओं पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी यूपी सरकार, फरियादियों को सीएम योगी ने दिया भरोसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.