भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा, हर सप्ताह होगी कार्रवाई की समीक्षा
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में सक्रिय भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों को शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अवैध कब्जों को हटाने, अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण तथा आरोपितों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई करने को कहा गया। भूमाफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी।पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के एसडीएम और एसीपी को पुरानी सूची की संयुक्त समीक्षा कर नए भूमाफियाओं को चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.