बगहा, जनवरी 10 -- वाल्मीकिनगर। नेपाल के त्रिवेणी में चल रहे पहला गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। त्रिवेणी के नारायणी गंडकी साधारण तथा संस्कृत विद्यालय के ग्राउंड में त्रिवेणी युवा क्लब के द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल नेपाल के भूमही रिकैंडीशन फुटबाल क्लब तथा भारत के हरनाटांड़ फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। त्रिवेणी युवा क्लब के अध्यक्ष अमर भट्टाराई ने बताया की खेल में भूमही रिकैंडिशन फुटबाल टीम ने हरनाटांड क्लब को 4/2 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को त्रिवेणी युवा क्लब तथा चोरमारा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया था। जिसमें त्रिवेणी युवा क्लब ने चोरमारा क्लब को 5/0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह पक्का कर लिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.