लखनऊ, मार्च 18 -- ओमेक्स रेज़िडेंसी-1 अर्जुन गंज में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का मंगलवार को चुनाव हुआ। मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष गोपी कपूर, सचिव रोहित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव निहार कांति लाला, कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह को चुना गया। इसके अलावा सदस्य में अखिलेश सिंह,रीता श्रीवास्तव ,अनुराग अग्रवाल,चंद्र शेखर सिंह व विनीत वाधवा हैं। चुनाव उप निबंधक, फर्मस सोसायटीस एवं चिटस, के आदेशानुसार चुनाव अधिकारी वरिष्ठ लेखा अधिकारी, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन एके शाही की देखरेख में हुआ। विभिन्न पदों एवं सदस्यों के लिए काफ़ी संख्या में लोगों ने नामांकन दाखिल किये। वर्ष 2017 में संस्था के गठन के बाद पहली बार चुनाव हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.