भूपेंद्र सिंह बने मंत्री, व्यापारियों ने बांटे फल
मुरादाबाद, मई 14 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने चौधरी भूपेंद्र सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर बर्तन बाजार में फल वितरित कर खुशी का इजहार किया। मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री का मत्रिमंडल काफी संतुलित है और प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली वार भी भाजपा की सरकार ही सत्ता में आएगी। फल वितरण में अजय अग्रवाल सहित हरीश भसीन, अंबरीश अग्रवाल, संजय सहगल,पुनीत अग्रवाल, गिरीश भंडूला, गोपाल अग्रवाल, विमल अरोरा,अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप बसंल, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.